हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ और बहादुरगढ़ में दो अलग-अलग युवकों का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हापुड़ में मंगलवार की तड़कें पुलिस को सूचना मिली कि गांव दस्तोई निवासी 23 वर्षीय नितिन का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर कार्रवाई की और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि नितिन कोल्हू पर काम करता था। वहीं रविवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति का 25 वर्षीय पुत्र होली खेलने के बाद घर पहुंचा और कमरे में चला गया जिसका देर शाम पंखे से लटका शव परिजनों ने देखा और उनके होश उड़ गए। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571




























