हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की प्रीत विहार श्याम नगर रोड किनारे दो दिन पहले इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई गई थी जहां कि मिट्टी ढह गई और मार्ग पर जगह-जगह तरेड़ आ गई। इससे यह पता चलता है कि ठेकेदार ने कितनी लापरवाही बरती है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार श्याम नगर मार्ग पर तीन महीने पहले लगभग एक किलोमीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हुआ। यह कार्य दो दिन पहले ही पूर्ण हुआ है जहां एक ही बारिश में सड़क में लगी मिट्टी धंस गई। तीन दिन के अंदर ही तरेड़ आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509
























