हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एल. एस. डी. डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल पिलखुवा में दो दिवसीय स्काउट और गाइड गाइड शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस पर स्काउट गाइड की टीम के द्वारा स्काउटिंग के जनक लॉर्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन, चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गई। बेडेन पावेल के चित्र पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर विंध्य शक्ति एवं स्काउट गाइड जिला संगठन आयुक्त स्काउट जिला संस्था प्रकाश द्वारा माल्यार्पण किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर विंध्य शक्ति द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया तथा उन्हें स्काउटिंग एवं गाइडिंग के महत्व के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों को बताया कि उन्हें हमेशा किसी भी प्राकृतिक आपदा में सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए क्योंकि यही स्काउटिंग एंड गाइडिंग का सिद्धांत होता है। इस अवसर पर स्काउट मास्टर ललित भडाना एवं गाइड कैप्टन मोनिका जिंदल उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























