
दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का शुभारम्भ
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, आवास विकास कालौनी, हापुड द्वारा ग्राम पंचायत-अनवरपुर, ब्लाक- हापुड, जनपद हापुड में दिनांक 21.08.2025 से 22.08.2025 तक मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजनान्तर्गत 2 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम प्रधान श्री नरेश चन्द्र जी एवं प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, मेरठ मण्डल मेरठ द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने आये प्रशिक्षार्थियों को लेखन साम्रगी वितरण कर किया गया। श्री रमेश चन्द, प्रधानाचार्य द्वारा खाद्य प्रसंस्करण के अन्तर्गत आने वाले उद्योगों से सम्बन्धित जानकारी एवं प्रशिक्षण उपरान्त खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने पर 50 प्रतिशत (अधिकत्तम एक लाख) रूपये अनुदान सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। विषय विशेषज्ञ श्री सुरेश शर्मा सेवानिवृत खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी द्वारा फल सब्जी से बनने वाले उत्पाद जैसे अचार, सॉस, मुरब्बा, जैम, जैली स्क्वैश, मसाले प्रसंस्करण आदि की जानकारी प्रदान की गयी। श्री रोशनलाल प्रबंधक कैनरा बैंक ने लोन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने आदि की जानकारी प्रदान की गयी। श्री सुशील कुमार सिरोही, प्रभारी द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (पी.एम. एफ.एम.ई.) के अन्तर्गत 35 प्रतिशत अनुदान अधिकतम दस लाख रूपये अनुदान से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में 30 लाभार्थीयों ने प्रतिभाग किया।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926

























