
दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण 9 सितम्बर से
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द आवास विकास कॉलोनी, हापुड द्वारा ग्राम पंचायत-सादीकपुर ब्लाक हापुड जनपद हापुड़ में 09 सितम्बर-2025 से 10 सितम्बर 2025 तक मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजनान्तर्गत दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना है। इसमें खाद्य प्रसंस्करण से सम्बधित जैसे अचार, मुरब्बा, बढी पापड, मिल्क से सम्बधित खाद्य प्रदार्थ बेकरी सम्बन्धत खाद्य पदार्थ राईस मिल. एलोर मिल मसाला व हल्दी प्रसंस्करण तेल प्रसंस्करण से सम्बधित जानकारी प्रदान की जायेगी तथा लघु उद्योग लगाकर स्वयं का रोजगार कर सकते हैं। इससे न केवल व्यक्ति आत्म निर्भर बनेगे बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार उपल्ब्ध करा सकेंगे। लघु उद्योग स्थापना पर एक लाख रुपये तक का अनुदान भी दिया जायेगा. इससे किसानों को भी उनकी उपज उचित मूल्य मिल सकेगा। इच्छुक लाभार्थी उक्त प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर सकते है। बेरोजगार युवक और युवतिया 21 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभाग कर सकते। प्रशिक्षण में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























