हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ पुलिस व जनपद साईबर सैल्फ ने रविवार को एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया जो लोगों के खाते से पैसे उड़ा लेता था। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि तीसरा आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। गैंग के सदस्य अबतक करीब 250 लोगों के खाते से ढाई करोड़ रुपए की ठगी कर चुके है। पुलिस ने पकड़े गए गैंग के सदस्यों से चालीस हजार रुपए नकद, एक लैपटाप, चार मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राईविंग लाईसेंस बरामद हुआ है। आरोपी जनपद गोरखपुर से नामी गरामी शातिर ठग है।
ऐसे हुई गिरफ्तारी- हापुड़ पुलिस व साईबर पुलिस अपराधियों की तलाशी में अभियान चलाए हुए है। अभियान के दौरान पुलिस ने मेरठ रोड़ पर स्थित बस अड्डे के निकट से दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी साईबर पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य निकले। आरोपी जनपद गोरखपुर के थाना तिवारीपुर के गांव घोसीपुर का ग्यासुद्दीन खान व रहमतउल्ला उर्फ ददू है।
ठगों ने उगला राज- साईबर ठगों ने बताया कि उनका एक साथी बग्गा उर्फ फकरूद्दीन है तीनों गोरखपुर के निवासी है। पकड़े गए ठग फर्जी खातों का इंतजाम करते है जबकि बग्गा फर्जी ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर धन राशि ट्रांसफर कर लेता है। ट्रांसफर की गई धनराशि को अलग-अलग फर्जी खातों मे डालकर एटीएम से निकाल लेते है।
ऐसे करते है ठगी- आरोपी लोगों के नाम से खाता खुलवाकर उनकी बैंक पासबुक व एटीएम कार्ड अपने पास रख लेते है। साथ ही उनका वीडियो केवाईसी कराकर सीएसपी बना लेते थे। इसके पश्चात विभिन्न माध्यमों से आधार कार्ड नम्बर व अंगूठे का प्रिंट प्राप्त कर अंगूठे का फिंगर प्रिंट कलोन बना लेते थे। इस प्रकार आधार कार्ड व फिंगर प्रिंट कलोम से फर्जी ग्राहक सेवा केंद्र से लिंग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करके एटीएम से निकाल लेते थे।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010

































