हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस ने शिवगढ़ी नाला के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि दरोगा सत्यवीर सिंह शिवगढ़ी नाला के आस-पास वांछित अपराधियों की खोज में गश्त कर रहे थे कि दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी हापुड़ के मौहल्ला रफीक नगर का सुलतान, व मजीदपुरा का नईम है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने बदमाशों को सोमवार को जेल भेज दिया।























