👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बुधवार को कोरोना के दो मामले सामने आए। कोरोना संक्रमण के यह मामले जनपद के अलग-अलग इलाकों में मिले हैं। कोरोना का एक मरीज हापुड़ तहसील के क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित भीमनगर में मिला है जबकि कोरोना का एक संक्रमित मरीज तहसील गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्र जमालपुर सिंभावली में मिला है। प्रशासन ने दोनों मरीजों को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है और प्रभावित इलाकों में सैनिटाईजेशन की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट:































