हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शुक्रवार को कोरोना के दो मामले सामने आए। जिनका उपचार स्वास्थ्य विभाग ने शुरु कर दिया है। वहीं जनपद में एक्टिव केसों की संख्या दस से नीचे पहुंच गई है। शुक्रवार को पांच मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या आठ रह गई है। जिनका उपचार जारी है।


























