हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। गुरुवार को कोरोना ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारी की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई। साथ ही चार मरीज स्वस्थ हो गए हैं जिससे जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 22 पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ में गुरुवार को कोरोना के दो मरीज मिले जिन्हें आईसोलेट कर दिया गया है। साथ ही चार मरीज स्वस्थ हो गए। गुरुवार को मिले कोरोना के मरीज में एचपीडीए के अधिकारी की पत्नी भी शामिल है। इसके पश्चात सम्पर्क में आए एचपीडीए के अधिकारी व अन्य लोगों की जांच की गई। फिलहाल सक्रिय केसों की संख्या 22 है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग, गंजापन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर




























