👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा के दौरान दो छात्र मॉडल पेपर से नकल करते हुए पकड़े गए जिसके बाद नकलची छात्रों की कॉपियों को सील कर यूनिवर्सिटी भेज दिया गया है. बता दें कि इससे पहले भी एलएलबी की परीक्षा के दौरान दो छात्रों को परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था.
सोमवार को एसएसवी पीजी कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा चल रही थी. इसी दौरान उड़न दस्ता मौके पर पहुंचा और निरीक्षण किया. प्रथम पाली में नकल करते हुए दो छात्र पकड़े गए जो कि मॉडल पेपर से चीटिंग कर रहे थे. मौके पर मौजूद शिक्षकों ने नकल कर रहे दोनों छात्रों की कॉपियों को सील कर यूनिवर्सिटी भेज दिया.
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041


























