👁 0 views Views
सिम्भावली में दो बालश्रमिक मिले
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): कस्बा सिम्भावली में दो ठिकानों से टीम ने बालश्रमिक मुक्त कराए है।
थाना एएचटीयू पुलिस एवं लेबर इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया गया।इस अभियान के दौरान दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना सिम्भावली क्षेत्र में दुकान पर काम कर रहे दो बालश्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया एवं दुकान मालिकों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।यह अभियान जारी रहेगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























