
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में बी.ए. राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा में सोमवार को दो छात्र पर्चियों से नकल करते हुए पकड़े गए। आंतरिक उड़न दस्ते ने छात्रों को पकड़ लिया। दो पालियों में यह परीक्षा 18 केंद्रों पर आयोजित की गई। इस संबंध में विश्वविद्यालय को सूचना दी गई है। साथ ही दोनों छात्रों की उत्तर पुस्तिका भी सील कर दी गई है।
एसएसवी पीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। सोमवार को सुबह की पाली में 2056 छात्र पंजीकृत थे जिसमें से 1950 छात्र उपस्थित हुए जबकि 106 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में 1061 छात्र पंजीकृत थे जिनमें से 1046 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में दो छात्र पर्ची से नकल करते हुए पकड़े गए जिनकी उत्तर पुस्तिका को सील कर दिया है और यूनिवर्सिटी को अवगत करा दिया गया है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846



























