👁 0 views Views
हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की दो बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस असौड़ा मार्ग पर चैकिंग कर रही थी कि पुलिस के हत्थे दो वाहन चोर चढ़ गये।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।आरोपी समकौला गुलावठी का मिंटू व शक्तिनगर हापुड का नितिन हैं।पुलिस ने वाहन चोरों को जेल भेज दिया है।
































