हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के खादर के गांव अब्दुल्लापुर में किसान सुरेंद्र के घेर में बंधी दो भैंस चोरी हो गई। किसान जब चारा डालने पहुंचा तो देखा दोनों भैंस खूंटे से गायब है। इसके बाद किसान के होश उड़ गए। जिसने परिजनों और ग्रामीणों के साथ पशुओं को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ न लगी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158

























