👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड नगर पुलिस ने थाना क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 63सौ रुपये नकद, सफेद धातु के आभूषण (02 पायजेब, 02 बिछिया, 03 सिक्के) व 02 अवैध चाकू बरामद किये हैं।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी इरफान उर्फ इमरान निवासी मजीद पुरा शातिर किस्म का अपराधी व चोर है जिसके विरुद्ध जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व हापुड में चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। दूसरा आरोपी अलीनगर हापुड का इमरान है।पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS





























