हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-9 पर मंसूरपुर कट के पास दो कारों की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों कार चालक मामूली रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है.
बता दें कि मामला शनिवार की दोपहर का है जब होंडा सिटी और स्विफ्ट डिजायर कार की भिड़ंत हो गई. इस दौरान होंडा सिटी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के दौरान हुई आवाज से राहगीर सहम गए और उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर साइड कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 12 प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार/ पुनर्निर्माण होगा इसके लिए 208.17 लाख का भुगतान क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से बजट स्वीकृत करा…
Read more






















