हापुड़, सीमन (ehapournews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 336 पर रविवार को पेट्रोल पम्प के पास दो कारों की भिड़ंत हो गई जिसमेंदो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों कारों में आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे. इस दौरान एक कार के परखच्चे उड़ गये और छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों ने क्षेत्रीय पुलिस को घटना की जानकारी दी. जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























