👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के निजामपुर बाईपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग- नौ पर एक एक ईको कार की आगे चल रही कार से भिड़ंत हो गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई और दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई।
मामला बुधवार का है जब हापुड़ के निजामपुर बाईपास के पास हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत हो गई दोनों ही गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और कार सवारों का हाल-चाल जाना। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996





























