हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों से मवेशी चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं लै रही है। ताजा मामला थाना हापुड़ देहात के गांव ततारपुर का है, जहां से पशु चोर गिरोह दो मवेशी चोरी कर ले उड़।
बात मंगलवार की रात की है, जब मवेशी चोर गिरोह गांव ततारपुर में आ धमका और किसान तेजवीर व ऋषि के घेरों के गेट खोल कर दो भैंस चोरी कर ले गए। गिरोह के सदस्य मवेशियों को किसी वाहन में लादकर ले गए।
आहट सुनकर ग्रामीणों की नींद टूट गई और ग्रामीणों ने पशु चोरों का पीछा भी किया, परंतु बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। बुधवार की सुबह ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और रोष व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि मवेशी चोरी की वारदातों के पीछे मांस का अवैध कारोबार करने वालों का हाथ है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033



























