
भाभी, भतीजे व भतीजी को पीटने के मामले में दो देवरों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला नवज्योति कॉलोनी की रहने वाली महिला ने अपने अपने दो देवरों पर मारपीट कर मकान खाली कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भावना कौशिक ने बताया कि 30 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे उसका बेटा आर्यन उर्फ वेदांत घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इसी बीच उनके दो देवर विकास और आकाश ने गाली क्लोज कर उसके पुत्र को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह उसकी पुत्री बाहर आए और आर्यन को बचाने का प्रयास किया। उसके बाद आरोपियों ने उन्हें, वह उसकी पुत्री को भी जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उन्हें मकान खाली कराने की भी धमकी दी। महिला को कहना है कि वह विधवा है और दो बच्चों के सहारे अपना परिवार चला रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए विकास और आकाश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























