हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास दो बाइक सवारों को एक वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयानक था कि एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कृष्ण सैनी अपने सगे भाई आशीष सैनी निवासी मोदी स्टील मोदीनगर गाजियाबाद के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी मां की अस्थियां विसर्जित करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर जा रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ के बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के बाद दोनों सड़क किनारे गिर पड़े। हादसा इतना भयानक था कि कृष्ण सैनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आशीष घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कृष्ण सैनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर


























