हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में स्थित मुर्गी फार्म में घुसकर दो भाइयों पर चार दबंगों ने चाकू, लाठी से हमला किया। इस दौरान दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव खेड़ा के रहने वाले गजेंद्र ने बताया कि वह मुर्गी पालन का कार्य करता है। 25 मार्च की दोपहर गांव के अरुण, विपिन, अजय और अमर सिंह फार्म के अंदर आए और चाकू, डंडे, लोहे की रोड से उसे और उसके भाई पर कई बार हमले किए जिससे उसके सिर में भी एक चाकू लगा और भाई को काफी चोट आई। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज लिया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर




























