👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने शनिवार की देर रात सट्टा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी में से एक जनपद गाजियाबाद और एक बुलंदशहर का है। पुलिस ने सट्टा पर्ची, 810 रुपए, एक पेन और मोमबत्ती को बरामद किया है और जांच में जुट गई है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि मौहल्ला इंद्रगढ़ी में एक कॉलेज के सामने सट्टा खेला जा रहा है। पुलिस ने मौके से गाजियाबाद के भोजपुर निवासी अयूब व जनपद बुलंदशहर के रघुपुरा निवासी आरिफ को गिरफ्तार कर 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, 810 रुपए, एक पेन और मोमबत्ती बरामद की है।
































