सड़क हादसे में दो नील गायों की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली के अंतर्गत गांव सिखैड़ा के पास दो नील गायों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस व वन टीम ने मौके पर पहुंच कर शवों को बरामद किया। यह हादसा शुक्रवार की रात का है जिसका पता शनिवार को चला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह गांव सिखैड़ा के ग्रामीणों व राहगीरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ दूरी के अंतराल पर दो नील गायों के शवों को पड़े हुए देखकर पुलिस व वन विभाग को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि ऐसा प्रतीत होती है कि किसी अज्ञात की चपेट में आने से नील गायों की मौत हुई है। ग्रामीण बताते है कि आस-पास के ग्रामीण इलाकों में नील गायों की भरमार है, जो अक्सर रात्रि में दौड़ते हुए सड़क पर आ जाती है और वाहनों से टकरा जाती है।
GENUINE SUPPLEMENT लेने के लिए अभी कॉल करें : 96392 79522





























