👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बाइक चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ती ही जा रही है जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने बताया कि गांव शेखपुर खिचरा का रहीसुद्दीन किसी विवाह समारोह में शामिल होने आया था। बदमाश मौका लगते ही उसकी बाइक चोरी कर ले गए। हापुड़ के फ्रीगंज रोड पर स्थित गंगापुरा के मनु शर्मा की बाइक सहकारी बैंक के पास खड़ी थी कि बदमाश मनु की बाइक ले गए। पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को दर्ज किया है और जांच शुरु कर दी है।
Very excited to share selection of our student – Bishnu Upadhyay with Artech at 4.68 Lakhs salary package.

































