हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद में बाइक चोरी का रिकार्ड टूटता जा रहा है और रोजाना बाइक चोरी की खबरें मिल रही है। एक बार फिर एक ही दिन में दो बाइक चोरी की खबरें मिली हैं।
हापुड़ के अतरपुरा चौपला से बदमाश एक बाइक चोरी कर ले गए। शक्ति नगर हापुड़ के विनोद उर्फ टिंकू ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत नक्का कुंआ रोड से बदमाश एक बाइक ले गए। गढ़ के मौहल्ला मीरघाड़ा के इस्तकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























