हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ में हिरणपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि पीछे से आए बाइक सवार दंपत्ति एक वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बता दें कि दो युवक बाइक पर सवार होकर गढ़ से मेरठ की ओर जा रहे थे। हिरणपुरा गांव के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवारों की मौत हो गई। वहीं पीछे से आए बाइक सवार दंपत्ति संजीव निवासी पावटी और रेखा घटना के दौरान एक वाहन की चपेट में आ गये जिससे दोनों घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























