👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला गुरुवार की सुबह का है जब हरोड़ा रोड पर रहने वाले इमरान अली बाइक पर अपने पड़ोसी नईम के साथ सिखेड़ा गांव में अपने दोस्त के घर जा रहा था। जैसे ही वह सिंभावली के पास पहुंचा तो पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























