हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने कुंतल गोमांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल तीन आरोपी फरार है. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.
धौलाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव शाहपुर के कुछ लोग एक के खेत में गोवंशी का कटान कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से एक कुंतल गोमांस, चाकू बरामद कर लिया. मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनकी पहचान अनीश और मेहरउद्दीन के रूप में हुई है. तीन आरोपी फिलहाल फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























