हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ई-रिक्शा बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पुलिस गांव अच्छेजा के पास गश्त पर थी कि एक ई-रिक्शा को पूछताछ के लिए रोक लिया। ई-रिक्शा में सवार लोग रिक्शा के कोई पेपर प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने रिक्शा सहित दोनों को थाम लिया। आरोपी डासना का सोनू व मजीदपुरा हापुड़ का राशिद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























