👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम जीतू पुत्र मूलचंद तथा नवीन पुत्र नन्हे निवासीगण मीरा की रेती थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ है। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस क्षेत्र में अभियान चला रही थी। इसी बीच चैकिंग के दौरान उसने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी।
CHRISTMAS OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065




























