हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव बड़ौदा सिहानी में दो आरोपियों को पशु वध करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 किलो प्रतिबंधित पशु का मांस, छुरी, लकड़ी, लोहे की रैती आदि बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस को एक ठिकाने पर पशुवध की सूचना मिली थी । पुलिस ने सूचना को स्टीक मानकर छापामार कार्रवाई की, तो पुलिस ने प्रतिबंधित पशु का वध करते हुए गांव बड़ौदा सिहानी के जफरयाब व अलीशान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को जेल भेज दिया।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733


























