👁 0 views Views
दो गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गौवध के दो आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव सरुरपुर के वसीम व शोएब है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस गांव अठसैनी के पास चैकिंग कर रही थी कि गैंगस्टर के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वसीम पर गौवध अधिनियम के तहत दो मुकद्दमे तथा शोएब पर गौवध का एक मुकद्दमा दर्ज है।
न्यू ईयर पर पार्टी कर रहे हैं तो बुक करें हलवाई: 9219157295

































