हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव हैदर नगर निवासी दंपति को रेवाड़ी पुलिस ने 13 लाख के गहने और 15,000 की नकदी चोरी करने के मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहाँ से मिली चार दिनों की रिमांड पर पुलिस ने नकदी समेत गहने बरामद किए हैं।
बता दें कि मामला डेढ़ साल पहले का है जब 10 जुलाई 2021 को हरियाणा के रेवाड़ी के मोहल्ला राम गली की रहने वाली उषा अग्रवाल अपने भाई की शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए गुरुग्राम जा रही थी। ऑटो में उनके बैग से 13 लाख रुपए के गहने और 15,000 की नकदी चोरी हो गई थी जिसके बाद रेवाड़ी की बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 29 अक्टूबर को धारूहेड़ा से हापुड़ जनपद के गांव हैदर नगर निवासी ताराचंद और उसकी पत्नी फरमीन उर्फ हसीना को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से मिली चार दिन की रिमांड के दौरान पुलिस ने 15,000 की नकदी समेत सोने की चैन, लॉकेट, सोने की तीन अंगूठी आदि बरामद किए हैं।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041


























