
व्यापारी को हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने हनी ट्रैप के जाल में भोले-भाले लोगों को फंसा कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाली शादीशुदा महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आसिया पत्नी इमरान निवासी गांव बामन खेड़ी थाना हसनपुर जनपद अमरोहा तथा उसके साथी जाहिद पुत्र मुन्ने निवासी मौहल्ला आदर्श नगर कस्बा व थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को दबोचा है। गिरफ्तार की गई महिला आसिया लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसाती थी और मौका देखकर नजदीकियों की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देती थी। ऐसे में जाहिद बिचौलिए का काम करता था। पैसे का लालच दोनों पर इस कदर चढ़ा कि उन्होंने यह रास्ता अपना लिया।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने गुरुवार को हापुड़ में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दोताई निवासी कासिम पुत्र शराफत व्यापार करता है जिसे आसिया ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और नजदीकियों की वीडियो बना ली। आरोप है कि महिला मामले में ब्लैकमेल कर रुपए मांग रही थी। जब पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और गुरुवार को आरोपी आसिया और उसके साथी जाहिद को दबोच लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने 40 हजार 200 की नकदी भी बरामद की है। हापुड़ के कप्तान ने यह भी बताया कि महिला की और भी शिकायतें मिली है जिस पर जांच जारी है। मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि महिला शादीशुदा है जो कि पैसे कमाने के लिए गलत रास्ते पर उतरी। वह लोगों के नजदीक आती और शारीरिक संबंध बनाकर उन्हें हनीट्रैप के जाल में फंसाकर और मौका देखकर ब्लैकमेल करती। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867






























