कमल डोसा मे तोड़ फोड करने पर दो गिरफ्तार, हथियार बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के फ्रीगंज रोड पर सड़क पर ही संचालित कमल डोसा पर बुधवार की रात हुड़दंग करने व तोडफोड करने के आरोप मे पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी हापुड की देव लोक कालोनी के अभिषेक व प्रेमकुमार है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल व खोखा कारतूस भी बरामद किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रीगंज रोड़ स्थित रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ व मारपीट करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद की है।
बता दे कि कमल डोसा रेस्टोरेंट का संचालन सड़क पर ही किया जा रहा है।अतिक्रमण के कारण यातायात जाम रहता है।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571


























