
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े वाहनों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शनिवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का 200 लीटर डीजल, चोरी करने के उपकरण, घटना में इस्तेमाल कैंटर और अवैध असलहा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम गुल्लू पुत्र मोहम्मद जामिल निवासी मिलन पैलेस के पास समर गार्डन 60 फुटा रोड थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ और नौशेर पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम देहरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया।
गढ़मुक्तेश्वर के थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस द्वारा हाईवे किनारे खड़े वाहनों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने पलवाड़ा रोड बिजली घर के पीछे जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 200 लीटर डीजल चोरी के उपकरण, घटना में इस्तेमाल केंटर और अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





























