👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुआ पुलिस ने गांव कमालपुर में पशु वध करते हुए मीट के दो धंधेबाजो को धर दबोचा।पुलिस ने मौके भैंस का मीट व अवशेष तथा पशुकटान में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने एक सूचना पर गांव कमाल पुर में छापामार कर अवैध पशु कटान करते समय दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से भैंस प्रजाति का मांस व पशु कटान करने के औजार बरामद किए हैं।आरोपी गांव उलधन के अफजाल व अजहरुद्दीन को जेल भेज दिया।



























