हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 200 VIAL ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन का अवैध रूप से भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी क्रम में विभाग ने 7,90,000 रुपए मूल्य के निर्मित और अर्द्ध निर्मित इंजेक्शन को जब्त किया है और दो को गिरफ्तार कर लिया है। विभाग ने इसी के साथ नमूना लेकर जांच को लैब में भेजा है।
आपको बता दें कि मेरठ के औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार को हापुड़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जिन्होंने बुधवार शाम को हापुड़ के ततारपुर बाईपास के पास से ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन का अवैध रूप से भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो को दबोच लिया और करीब सात लाख 90 हजार रुपए मूल्य के निर्मित और अर्द्ध निर्मित इंजेक्शन को जब्त कर लिया है। विभाग ने जब्त किए गए इंजेक्शन का नमूना लेकर जांच को भेजा है।
आर. जी. सुमंगलम फार्मस बुक कराने के लिए कॉल करें : 7017182102





























