
युवक के साथ मारपीट करने के मामले में दो पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में मारपीट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जांच में पता चला कि यह वीडियो एक महीने पुरानी है। हालांकि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो लोगों को पकड़ लिया है और आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में दबंगों ने सरेराह एक युवक को जमकर पीटा। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह मामला जुलाई का है जो कि अब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसने मारपीट करने वाले दो लोगों को पकड़ लिया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























