👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित हापुड़ डिपो में शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे दो हथियारबंद बदमाश डिपो में जबरदस्ती घुस आए और कैश रूम तक पहुंच गए। डिपो के गार्ड ने इस दौरान दोनों बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आपको बता दें कि बसों के परिचालक कैश रूम में रुपया जमा करा रहे थे। इस दौरान दो हथियारबंद बदमाश कैश रूम तक पहुंच गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आरोपियों को धर दबोचा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और जांच में जुट गई। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।



























