👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आबकारी विभाग ने शराब के दो ठेकों पर ढाई-ढाई हजार रुपए का जुर्माना लगाया है जो समय से पहले ओवर रेटिंग कर खुलेआम शराब बेच रहे थे। जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि किसी भी सूरत में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दरअसल हापुड़ के नवीन मंडी के पास तथा धौलाना के गांव देहरा में तय समय से पहले सेल्समैन खुलेआम शराब के ठेके खोल कर शराब बेच रहा था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के पश्चात जिला आबकारी विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए लापरवाह ठेके संचालकों पर 2500-2500 रुपए का जुर्माना लगाकर कार्रवाई की है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























