हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी का अमृत महोत्सव 2022″ के साथ देशवासियों को जोड़ने के लिए अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “मानवता के लिए योग” की भावना के साथ जनपद हापुड़ में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन एसएसवी डिग्री कॉलेज के हरे भरे प्रांगण में किया गया। विधालय की प्रबंध समिति के मंत्री अमित अग्रवाल जोनी ने उपस्थित हज़ारों छात्र-छात्राओं व आगंतुको का स्वागत किया. इस अवसर पर प्रधान अशोक गुप्ता बीमे वाले, उप प्रधान प्रभात अग्रवाल, उप मंत्री राजेंद्र रोशे ने सभी योगाभ्यासियों का स्वागत किया। योग वैलनेस सेंटर सिखेड़ा हापुड़ के योग प्रशिक्षक मनीष शर्मा द्वारा उपस्थित लगभग ढाई हजार योगाभ्यासियों को योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। उपस्थित जन मानस ने कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक विजयपाल आढ़ती को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया. साथ ही एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर प्रह्लाद सिंह के साथ-साथ अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक राहुल कुमार भारती, योग प्रशिक्षका पूजा कुमारी तथा योग सहायक जयवीर सिंह ने योग के महत्व को समझाया। कार्यक्रम के अंत में वंश, आर्यन, प्राची एवं उज्जवल द्वारा कलात्मक योग का भव्य प्रदर्शन किया गया.

























