हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एक अस्पताल में सोमवार को ढाई महीने के बच्चे की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृत बच्चे के परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया जबकि अस्पताल का कहना है कि फेफड़ में संक्रमण अधिक फैलने से बच्चे की मौत हुई है।
गांव गोंदी निवासी वसीम ने अपने ढाई महीने के बेटे उमेर की तबीयत बिगड़ने पर उसे शिवपुरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल में मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले को शांत कराया। अस्पताल का कहना है कि बच्चे के फेफड़ों में संक्रमण ज्यादा था जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509


























