हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की रहने वाली बुशरा का रिश्ता शामली के कैराना निवासी ढाई फुट के अजीम के साथ तय हुआ था. एक साल पहले दोनों की सगाई तो हुई थी लेकिन निकाह नहीं हो सका. इसके बाद अजीम मंसूरी ने मोदी-योगी से निकाह कराने की गुहार लगाई है.
आपको बता दें कि ढाई फुट के अजीम का रिश्ता पिछले वर्ष हापुड़ की रहने वाली उसकी कद काठी की बुशरा नामक लड़की से तय हुआ था. सगाई भी हो गई लेकिन किन्हीं कारणों से निकाह ना हो सका. शादी ना होने से परेशान अजीम मंसूरी ने प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शादी कराने की गुहार लगाई है.
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093
























