
चोरी के दो अभियुक्तो को मिली सजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा घर में चोरी करने के 02 मामले में 02 अभियुक्तों को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
वर्ष 2024 में अभियुक्त रोहित व नन्हे उर्फ शंकर द्वारा 02 घरों में घुसकर चोरी करने के सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 26/2024 व 35/2024 धारा 380, 411 भादवि थाना बहादुरगढ पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमों में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल मे बितायी गयी अवधि (01 वर्ष 05 माह 01 दिवस) का कारावास एवं 6,000-6,000/- रुपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
दोषसिद्ध अपराधी रोहित पुत्र टेकचन्द निवासी इस्लामपुर डबल फाटक के पास थाना कटघर जनपद मुरादाबाद व नन्हे उर्फ शंकर पुत्र रामगोपाल निवासी ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























