सशस्त्र संघर्ष के दो आरोपी पकड़े
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com):थाना कपूरपुर के गांव में दिनों हुए एक सशस्त्र संघर्ष के दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।पुलिस ने संघर्ष में प्रयुक्त डंडे बरामद किए हैं ।
पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कपूरपुर पुलिस ने गत दिनों गांव में हुए संघर्ष के सिलसिले में दर्ज एक मुकद्दमें की धारा 452, 323, 504, 506, 289, 307, 326, 34 भादवि से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डन्डे बरामद किए है।आरोपी गांव नंगला काशी के सन्त कुमार व चमन हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुराने गद्दे लाए और नए गद्दे पर पाएं भारी डिस्काउंट, 10 साल की गारंटी: 8449620229





























