लूडो में पैसे हारने का मामला: युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने लूडो खेलने के मामले में पैसा हारने पर युवक की हत्या करने वाले दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने मृतक का पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, 6250 रुपए नकद, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। नौशाद पुत्र फजरुद्दीन तथा फैजान अली पुत्र अता हुसैन उर्फ भूरे निवासीगण गांव गोंदी सलाई हापुड़ देहात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आपको बता दें कि देहात क्षेत्र के गांव गोंदी सलाई निवासी 20 वर्षीय नादिश पुत्र इसरार 20 जुलाई की दोपहर से लापता है जिसे परिजनों ने काफी तलाशा लेकिन लाश हाथ न लगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
परिजनों को अंदेशा है कि नादिश की हत्या की गई है। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और गंग नहर में मृतक का शव तलाशने की प्रयास किया। मृतक का शव नहीं मिल सका है। हालांकि पुलिस ने मृतक का पर्स, चप्पल, आधार कार्ड बरामद कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।








  • Related Posts

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

    Read more

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
    error: Content is protected !!