👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में मंगलवार की रात को बाबूगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में भयंकर कोहरा पड़ने से वाहनों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। कोहरा इतना ज्यादा था कि विजिबिलिटी पर इसका बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा। अंधेरा होने से वाहनों की समस्याएं और भी बढ़ गई। वाहनों की हेड लाइट और पार्किंग लाइट ऑन करने के बाद भी सामने का शायद ही कुछ नजर आ रहा हो। जिसे देखकर इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि कोहरा मंगलवार की रात को किस कदर सड़कों पर छाया रहा जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया।





























